फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मेले में विधिक सहायता और जागरूकता कैंप का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। मेला मार्गशीर्ष में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक सहायता एवं जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। कैंप लगाने का मुख्य उद्देश्य जन सामान्य को विधिक रूप से जागरूक करना रहा।
विज्ञापन

बुधवार को अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जनपद न्यायधीश सैय्यद माऊज बिन आसिम ने कैंप का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जन सामान्य को भी विधिक जानकारी होनी चाहिए। कैंप में लोगों को विधिक रूप से जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम में अध्यक्ष स्थायी लोक अदालत, चंद्र शेखर प्रसाद, विशेष न्यायाधीश पाक्सो अधिनियम आदित्य चतुर्वेदी, अपर जिला जज,त्वरित न्यायालय, कक्ष सं0-1 घनेंद्र कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अभय प्रताप सिंह, सिविल जज विजय कुमार, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मृदांशु कुमार,सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनुपमा सिंह, प्रथम सिविल जज आशीष कुमार, वरिष्ठ अधिवक्ता उपेंद्र मिश्रा, मुस्तफा कामिल, सत्येंद्र पाल वैस, निषाद कामिल, कैशव मिश्रा,अन्जुम राहत, मयंक मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें