उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि सपाइयों का चरित्र ही गुंडागर्दी का है। जब सपा सत्ता में थी तो दंगे कराती थी। अपराधियों और माफिया को संरक्षण दिया जाता था। भाजपा सरकार में अमन चैन है। अपराधी या तो जेल में हैं या फिर प्रदेश छोड़ गए हैं। उप मुख्यमंत्री कुसमरा के एक कॉलेज के मैदान में भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य के समर्थन में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने उपस्थित लोगों से वोट की अपील की।
उन्होंने कहा कि अपराधी जब अपराध नियंत्रण की बात करता है तो हंसी आती है। पुरानी सरकारों में गुंडागर्दी चरम सीमा पर थी। एक विशेष जाति के गुंडे सरेआम गुंडई करते थे। आल लोग भाजपा को वोट कर रहे हैं। गुंडागर्दी करने वाले गले में तख्तियां डालकर पुलिस के आगे घुटने टेक रहें हैं। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं का जिक्र करते हुए भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। पूर्व मंत्री विनोद तिवारी, विधायक अर्चना पांडेय, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश कुमार, संतोष सिंह, जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान, राहुल राठौर, रमाशंकर तिवारी आदि मौजूद रहे।
सरकार की योजनाओं का मिलेगा लाभ
अरसारा में भाजपा नेता रमाशंकर तिवारी के आवास पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव व शिवपाल के एक होने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। यूपी में योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में कानून व्यवस्था बेहतर काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में जनता को कई कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला है। इसका प्रभाव मैनपुरी उप चुनाव में देखने को मिलेगा। मैनपुरी में इस बार हर हाल में कमल खिलना तय है। प्रेमसिंह शाक्य, प्रदीप चौहान राज, मनेश चौहान, चेयरमैन अनिल मिश्रा, प्रदीप तिवारी मौजूद रहे।
प्रदेश में कानून व्यवस्था दुरस्त
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मोटामल मंदिर प्रांगण में कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकारों ने आमजन की भलाई के लिए तमाम काम किए और योजनाएं चलाईं हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति को दुरुस्त किया है। सपा शासन के दौरान अपराध व अपराधियों का चौतरफा खौफ फैला हुआ था। बहन बेटियों का सड़कों पर निकलना तक मुश्किल हो गया था। सरकार ने भ्रष्टाचार पर भी प्रभावी अंकुश लगाया है। भाजपा प्रदेश मंत्री सुभाष यदुवंशी, शेरसिंह भदौरिया, राहुल चतुर्वेदी, अरुण प्रताप चौहान, एमएलसी एटा आशू यादव, मनोज कश्यप, कल्पेंद्र भारतीय मौजूद रहे।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम का संचालन भाजपा आईटी सेल के जिला प्रभारी शशांक गुप्ता भरत ने किया। इस मौके पर रमाशंकर तिवारी, आशू दिवाकर, प्रदीप तिवारी, आशीष पाण्डेय, आलोक अग्निहोत्री, देवेंद्र सिंह चौहान, चेयरमैन अनिल मिश्रा, विनोद चतुर्वेदी, धर्मेंद्र चौहान, शेखर चौहान, राजाबाबू सिसौदिया, प्रवेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।