आलीपुर खेड़ा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवाद ही रामराज्य है। समाज को रामराज्य नहीं समाजवाद की जरूरत है। भाजपा सरकार में कोई विकास कार्य नहीं कराया गया है। हमारे कार्यों के नाम बदले हैं। सपा शासन में 100 डायल शुरू हुई, जिसको अब 112 कर दिया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री एक वाटिका में सभा को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि बेवर क्षेत्र में विरोधी दलों के लोग वोटरों के लिए गाड़ी से पैकेट बांट रहे हैं। यह पैकेट किस चीज के हैं यह जांच का विषय है। नवीगंज के लोगों ने मेरे मोबाइल के व्हाट्सएप पर फोटो भेजकर जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बाहर के हैं, वह उत्तराखंड के हैं यूपी के नहीं है। जो परिवारवाद का आरोप लगाते हैं हम पर, आज वह अपने मामा की वजह से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं। उनके मामा उत्तर प्रदेश के हैं, वह नहीं हैं। जितना पैसा बच्चों की ड्रेस के लिए देते हैं, उन पैसों से दो ड्रेस नहीं खरीदी जा सकती हैं। अब प्राइमरी स्कूलों के बच्चों की पढ़ाई बर्बाद हो चुकी है। इस मौसम में बच्चों को स्वेटर तक उपलब्ध नहीं हुए हैं। जो उपलब्ध कराए जाते हैं, उनका साइज भी नहीं बनता।
उन्होंने कहा कि आज बच्चों के खाने के बर्तन भी वही हैं जो सपा सरकार में दिलवाए गए थे। आज दो हजार का नोट गायब है। बैंक वाले नहीं दे रहे हैं, पता नहीं कहां गायब कर दिया गया है। जब भारतीय जनता पार्टी हारती है। तब वह प्रशासन का सहारा लेती है। झूठ फरेब का सहारा लेती है। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, नवलकिशोर शाक्य, लालजी वर्मा, रामअचल राजभर, जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, अभिलाख राजूपत, कृष्णादास लोधी, रेखा वर्मा, तिलक सिंह, रश्मि राजपूत, रनवीर शाक्य, नीटू लोधी, अनुभव राठौर, वसीम अलवी, बबलेश यादव, शिवम यादव मौजूद रहे।
आज भी बोल रहा सपा का विकास
बेवर। पूर्व राज्यमंत्री सुमन यादव ने अतुल कठेरिया के आवास पर बैठक कर समाजवादी पार्टी को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज भी सपा का विकास बोल रहा है। समाजवादी पार्टी की सरकार में महिलाओं के लिए कई योजनाएं चलाई गईं। उन्हें रोजगार से जोड़ा गया। नेताजी का मैनपुरी के विकास में बहुत योगदान रहा है। उनकी पुत्रवधू डिंपल भी इस विकास की गंगा को आगे बढ़ाने का काम करेंगी। सपा के विकास को लोगों ने देखा है। मनोज यादव, राखी यादव, शिखा यादव, राशि यादव, राजेश पेंटर, अतुल कठेरिया, विनोद कुमार, राजकुमारी, जाविद अली, हिमांशी वर्मा, नरेंद्र यादव मौजूद रहे।
---
अधिक से अधिक मतदान कराएं
मैनपुरी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री ने पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। कार्यकर्ताओं को मतदान के दिन सक्रिय रहकर अधिक से अधिक मतदान कराने को कहा। बाद में शहर में सुशीला त्यागी, मोहम्मद आजम, डॉक्टर चंद्रमोहन सक्सेना, शिवा, राजीव कुलश्रेष्ठ, नवीन वर्मा, गंगाप्रसाद कठेरिया, पिंकी जैन, शिवम यादव के आवास पर पहुंचकर संपर्क किया।
सपा सरकार का साक्षी है विकास
घिरोर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव बंटी शर्मा ने घिरोर क्षेत्र में जन संपर्क किया। कंजाहार, बड़ाहार, नगला बौना, बम्हौरी में कहा कि 24 घंटे लाइट के साथ ही सड़कें, इंजीनियरिंग कॉलेज, सैनिक स्कूल सपा कार्यकाल के साक्षी हैं। मैनपुरी का केवल सपा ही विकास करा सकती है। भाजपा ने मैनपुरी में ऐसा कोई कार्य नहीं किया जिसे भाजपा बता सके। समाजवादी सरकार के विकास कार्य आज भी बोल रहे हैं।