फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: नए साल के जश्न में युवकों के बीच चले लाठी-डंडे

विज्ञापन
लोहिया पार्क में नववर्ष पर सेल्फी लेतीं युवतियां। - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। आवास विकास कॉलोनी के पास शनिवार की देर रात कुछ युवकों के बीच लात-घूंसे चले। करीब आधा घंटा तक मारपीट के बीच एक बाइक का शीशा भी टूट गया। इस बीच मार्ग से पुलिस का वाहन आता देख आरोपी वहां से भाग गए।
विज्ञापन

शनिवार की रात नए साल के आगाज के बीच जिले भर में अलग-अलग स्थानों पर युवाओं ने नए साल का जश्न मनाया। कुछ जगह सब कुछ शांति के साथ संपन्न हुआ, वहीं राधारमन रोड आवास विकास के पास देर रात करीब 8-10 युवक नशे की हालत में हंगामा करते नजर आए। यह लोग पहले तो आपस में गाली-गलौज करते रहे, इसके बाद किसी बात को लेकर उनके बीच मारपीट होने लगी।
साथी दो युवकों को बाकी साथियों ने पीटना शुरू कर दिया। करीब आधा घंटा तक वहां हंगामा होता रहा, इस बीच कुछ राहगीर भी रुके लेकिन युवकों ने उन्हें गाली-गलौज कर भगा दिया। एक बाइक का शीशा भी तोड़ दिया गया। इस बीच मार्ग से एक पुलिस वाहन को आता देख नशे में धुत सभी युवक बाइक लेकर ईशन नदी पुल की ओर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें