फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज जारी होगा चुनाव कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। मैनपुरी बार एसोसिएशन के वर्ष 2022 के वार्षिक चुनाव के लिए मंगलवार को मुख्य चुनाव अधिकारी ने चुनाव कमेटी की बैठक की। वार्षिक चुनाव कार्यक्रम घोषित करने पर चर्चा की गई। 15 दिसंबर को वार्षिक चुनाव कार्यक्रम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के सभाकक्ष में मंगलवार को मुख्य चुनाव अधिकारी एएच हाशमी ने चुनाव कमेटी के साथ बैठक करके वर्ष 2022 के चुनाव पर विचार विमर्श किया। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा सौंपे गए अभिलेखों का परीक्षण किया। सदस्यता सूची के आधार पर मतदताओं का मिलान किया। बैठक में तय किया गया कि 25 दिसंबर से पूर्व वार्षिक चुनाव कराया जाएगा। चुनाव कार्यक्रम 15 दिसंबर को जारी करने का निर्णय लिया गया। चुनाव में वही सदस्य भाग ले सकेंगे जिनके नाम मतदाता सूची में शामिल होंगे। बैठक में चुनाव कमेटी के सदस्य दर्शन लाल राठौर, सत्य प्रकाश तिवारी, वीर बहादुर सिंह, पूर्व डीजीसी चतुर सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें