फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। एक किशोरी को अगवा करने के बाद दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को थाना एलाऊ पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस काफी समय से उसकी तलाश कर रही थी। न्यायालय से जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

कानपुर के थाना बिल्होर क्षेत्र के गांव देहरा कटरा निवासी शिवम कुछ दिनों पूर्व थाना क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी को अगवा कर ले गया था। उक्त घटना के बाद पीड़िता के परिजन ने उसके विरुद्ध अगवा किए जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। किशोरी के मिलने के बाद पुलिस ने मेडिकल कराया और बयान दर्ज कराए। इसके बाद आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म की धारा बढ़ाई गई थी।
थानाध्यक्ष आदित्य खोखर ने बताया कि आरोपी की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही थी। शुक्रवार की सुबह सूचना मिली कि आरोपी शिवम हुसैनपुर तिराहा के पास देखा गया है। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें