फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: विद्युत लाइन डाल रहे संविंदा कर्मियों से गाली गलौज

विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र बरा फीडर पर 11 हजार की लाइन डालने के दौरान संविदाकर्मी पेड़ की कटाई कर रहे थे। तभी नामजद व उसके साथियों ने आकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। माहौल बिगड़ता देख कर्मी वहां से भाग निकले। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना किशनी क्षेत्र के गांव कछपुरा महोली निवासी अखिलेश कुमार विद्युत निगम में संविदा पर सुपरवाइजर है। बृहस्पतिवार को वह ठेकेदार कन्हैया मिश्रा द्वारा बताए गए बरा फीडर गांव घुटारा में 11 हजार की लाइन डालने का कार्य कर रहा था। लाइन डालने के दौरान कर्मी बीच में आ रहे पेड़ों की डाल की कांट छांट कर रहे थे।
तभी गांव घुटारा निवासी नामजद अपने साथियों के साथ वहां आया और गाली-गलौज करने लगा। उसने काम बंद करने की बात कही, जब कर्मियों ने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी। भयभीत कर्मियों ने वहां से भाग कर जान बचाई। प्रभारी निरीक्षक विदेश कुमार त्यागी ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें