फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: किशोरी के साथ नाबालिग ने की छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछवां (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग ने एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी धमकी देकर भाग गया। मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी दो दिन पूर्व खेत पर शौच के लिए जा रही थी। तभी गांव निवासी एक नाबालिग ने उसका रास्ता रोक लिया, किशोरी रास्ता बदल कर आगे बढ़ने लगी तो आरोपी फिर से सामने आकर खड़ा हो गया। आरोपी ने किशोरी को पकड़ लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। किशोरी के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपी धमकी देकर वहां से भाग गया।
जानकारी मिलने के बाद पीड़िता के परिजन भी आ गए। आरोपी की काफी तलाश भी की गई लेकिन कोई पता नहीं लग सका। पीड़िता के पिता की ओर से थाना में तहरीर दी गई, पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के साथ ही जांच व तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें