फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: जिले के 23 परिषदीय विद्यालयों को मिला 'फाइव स्टार' सूची में स्थान

Sun, 08 Nov 2020 04:42 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मैनपुरी जिले के परिषदीय विद्यालयों की केवल सूरत ही नहीं बदल रही है, बल्कि बच्चों के शैक्षिक स्तर में भी सुधार हो रहा है। इन्हीं दोनों कार्यों के आधार पर शासन की ओर से जारी स्टार रैंकिंग में 23 परिषदीय विद्यालयों को फाइव स्टार सूची में स्थान मिला है। इन विद्यालयों की तर्ज पर ही अन्य विद्यालयों में भी अब बेहतरी के लिए कार्य किया जाएगा। 

विज्ञापन


जिले के 2186 परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के शैक्षिक स्तर को सुधारने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसके तहत फरवरी 2020 में आयोजित कक्षा तीन से आठ तक के बच्चों के लिए सेट (स्टूडेंट एसिस्मेंट टेस्ट) का आयोजन हुआ था। 


इसी परीक्षा के आधार पर बच्चों के शैक्षिक स्तर का मूल्यांकन किया गया था। साथ ही स्कूलों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने और स्कूलों को बेहतर बनाने के लिए ऑपरेशन कायाकल्प का भी संचालन किया जा रहा है। इसके तहत स्कूलों में रंगाई पुताई, टाइल्स, रनिंग वॉटर, चाइल्ड फ्रेंडली टॉयलेट आदि कार्य कराए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हीं दोनों कार्यों को आधार बनाकर राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय ने स्कूलों की रैंकिंग जारी की है। इसमें 23 विद्यालयों को फाइव स्टार रैंकिंग मिली है। इससे बेसिक शिक्षा में सुधार की उम्मी जगी है। हालांकि इसके बाद फोर स्टार रैंकिंग में जिले के 37 और थ्री स्टार रैंकिंग में 564 विद्यालय शामिल हैं। 

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि विद्यालयों में सुधार के लिए जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी के नेतृत्व में कार्य किया जा रहा है। इस बार 23 विद्यालय फाइव स्टार की श्रेणी में हैं।   

स्टार रैंकिंग पर एक नजर
- 23 स्कूलों को फाइव स्टार 
- 37 स्कूल फोर स्टार  
- 564 स्कूल थ्री स्टार   
- 501 स्कूल टू स्टार 

मुख्य विकास अधिकारी ईशी प्रिया ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों की रैंकिंग में 23 विद्यालयों को फाइव स्टार श्रेणी में रखा गया है। इन्हीं विद्यालयों के आधार पर अन्य में भी सुधार करने के साथ ही शिक्षकों को भी प्रोत्साहित किया जाएगा। जिले के स्कूलों को बेहतर बनाने के लिए सभी शिक्षक व शिक्षाधिकारी अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभाएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें