फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: फॉर्म भरा न मिला प्रवेश पत्र...फिर भी विद्यार्थियों ने दी परीक्षा; जानें परीक्षा नियंत्रक ने क्या कहा ?

Wed, 12 Jul 2023 06:52 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में विद्यार्थियों ने फॉर्म भरा न प्रवेश पत्र मिला। फिर भी परीक्षा दी। विवि के परीक्षा नियंत्रक ने इस पर क्या कहा ? आगे पूरी खबर पढ़ें और उनका बयान भी..
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाएं बुधवार को अव्यवस्थाओं के बीच शुरू हुईं। पुनर्परीक्षा में उत्तीर्ण बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को परीक्षा में बिना प्रवेशपत्र के बैठाया गया। परिणाम देर से आने की वजह से विद्यार्थियों के परीक्षा फॉर्म तक नहीं भरे गए थे।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से बीए की पुनर्परीक्षा का परिणाम 11 जुलाई को दोपहर 02:30 बजे के करीब जारी किया गया। कॉलेजों को परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों का डाटा शाम छह बजे के बाद उपलब्ध कराया गया। इससे फीस जमा कराने और परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी नहीं की जा सकी। 

यह भी पढ़ेंः- ज्योति मौर्य जैसा मामला: पत्नी को दिन-रात मेहनत कर पढ़ाया, बोली- तेरी मेरी बराबरी नहीं; डॉक्टर पर आया दिल
विज्ञापन


कई कॉलेजों ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों से संपर्क कर परेशानी बताई। इसके बाद परीक्षा केंद्रों को कहा गया है कि वह पुनर्परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को मुख्य परीक्षा में शामिल करा लें। इसके बाद जिन विद्यार्थियों के परीक्षा फॉर्म नहीं भरे गए थे, उन्हें भी परीक्षा में बैठा लिया गया। परीक्षा देने के बाद विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरे जाने की प्रक्रिया पूरी की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP News: कांस्टेबल फोन पर पत्नी से कर रहा था बात, बोला- मरने जा रहा हूं...और खा लिया जहरीला पदार्थ

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश का कहना है कि विद्यार्थियों की परीक्षा छूटे न इसलिए उन्हें परीक्षा में शामिल करा लिया गया। फॉर्म भरे जाने के साथ परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र जनरेट किए जा रहे हैं। पुराने रोल नंबर से ही परीक्षा देनी है, इसलिए दिक्कत नहीं आएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें