आगरा। बमरौली कटारा के जेबी क्रिकेट मैदान पर जेबी स्पोर्ट्स हब की ओर से एसबीएसआर प्रीमियर लीग 2025 टूर्नामेंट कराया जा रहा है। शुक्रवार को रोमांचक मुकाबलों में माही और शिव की टीमों ने जीत दर्ज की।
पहले मैच में माही क्रिकेट क्लब ने इनफर्नो वॉरियर्स को 158 रनों के विशाल अंतर से पराजित किया। माही क्लब के ऑलराउंडर जावेद शमीम ने ताबड़तोड़ 54 रनों की पारी खेली। साथ ही 4 ओवर में मात्र 17 रन देकर 2 विकेट भी झटके। उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
दूसरे मुकाबले में शिव क्रिकेट अकादमी और राहुल स्टेट चंडीगढ़ के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। दोनों टीमों ने शानदार खेल दिखाया, लेकिन शिव क्रिकेट अकादमी ने 3 रन से रोमांचक जीत दर्ज की। हरफनमौला खिलाड़ी सुरेंद्र सिंह को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस जीत के साथ शिव क्रिकेट अकादमी ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। संवाद