फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैन समाज ने घरों पर रहकर मनाई महावीर स्वामी की जयंती

विज्ञापन
06एमएनपी-16-शहर में एक घर में महावीर स्वामी की जयंती पर पूजा अर्चना करते भक्त - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी/करहल। भगवान महावीर स्वामी की जयंती सोमवार को जैन समाज के लोगों ने घरों में मनाई। लॉकडाउन के चलते जिनालयों के पट बंद रहे। भगवान का जन्म कल्याणक महोत्सव जैन अनुयायियों ने घरों में ही धूमधाम से मनाया। श्रद्घालुओं ने महावीर स्वामी का अभिषेक करने के साथ ही दीप जलाकर पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने भजन प्रस्तुत किए। शहर के सभी प्रमुख जैन मंदिरों में ताले लटकते रहे। पुरानी मैनपुरी में जैन समाज के लोगों ने घरों में ही परिजनों के साथ विधिविधान से पूजा किया। डॉ. शिवानी जैन, सरिता जैन, सीमा जैन, नीना जैन, निर्मला जैन, सुमन जैन आदि लोग मौजूद रहे। भोगांव, कुरावली व घिरोर में भी जैन समाज के लोगों ने अपने-अपने घरों पर रहते हुए ही महावीर जयंती मनाई।
विज्ञापन

एक हजार भोजन के पैकट बांटे
शहर में जैन समाज के लोगों ने महावीर जयंती पर एक हजार भोजन के पैकट जरूरतमंदों को वितरित किए। पंडित प्रकाश चंद जैन, पंडित अनंत कुमार जैन, शैलेश मोदी, विशाल जैन, राहुल, प्रशांत, सुशील, अमित, राजा, गोपाल, प्रमोद कुमार, आलोक आदि का सहयोग रहा। प्रकाश चंद्र जैन ने बताया कि सात अप्रैल को पशुओं को भोजन खिलाया जाएगा। आठ अप्रैल को आटा, दाल व चावल बांटे जाएंगे।
जरूरतमंदों को कराया भोजन
भोगांव। कस्बे में जैन समाज के लोगों ने जरूरतमंदों को भोजन कराया। प्रयांक जैन, डॉ. सुधीर जैन, नलिन जैन, राहुल जैन, डॉ. योगेश जैन, कल्लू उर्फ कुमोद जैन, आशू जैन, वीरू जैन, सोरभ जैन, मनीष जैन, अर्पित जैन, पिंकी जैन, अशेष जैन, स्वर्णित जैन, महावीर जैन, सजंय जैन, शिवम जैन, राकेश जैन अमन जैन, भूरे जैन आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें