वृद्ध की मौत पर विलाप करते परिजन।
घिरोर। गांव महटोली दन्नाहार निवासी एक वृद्ध की गुजरात में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजन ने साले पर ही हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। विजय बहादुर शर्मा (60) अपने साले और पत्नी वंदना के साथ ससुराल मेहरा कानपुर देहात गए थे। वहां से साला अपने साथ गुजरात के शहर सूरत ले गया था। 9 अगस्त को दाऊद रेलवे स्टेशन के पास विजय शर्मा घायल अवस्था में जीआरपी पुलिस को मिले थे। इलाज के दौरान सोमवार की सुबह विजय बहादुर ने दम तोड़ दिया। मंगलवार की शाम परिजन शव लेकर गांव आए और गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया। मृतक के भाई गुरजन शर्मा और रामदास का कहना है कि भाई के साले पर उन्हें शक है। उसका फोन भी स्विच ऑफ जा रहा है। मृतक की पत्नी भी गांव पहुंच गई थीं। परिजन ने हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की है। संवाद