फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahashivratri 2023: कुट्टू के आटे से जान पर बना खतरा, मथुरा में कई लोग हुए बीमार

Sun, 19 Feb 2023 11:40 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

व्रत में कूटू का आटे की पकौडी-पूरी खाने से तबीयत बिगड़ गई। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल  रहा  है।
विज्ञापन
अस्पताल में कराया गया भर्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा शहर की लक्ष्मी नगर कॉलोनी में महाशिवरात्रि पर कूटू के आटे की पूड़ी खाने से एक पुरुष और चार महिलाएं बीमार हो गईं। बीमार लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डाक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। गांव के कई बच्चों की तबीयत भी खराब है, जिनका उपचार घर पर चल रहा है। 
विज्ञापन


महाशिवरात्रि के पर्व पर शनिवार को लक्ष्मीनगर के लोगों ने दिन भर व्रत किया और शाम को भोजन किया। इस भोजन में लोगों ने कूटू के आटे की पकौड़ी और पूड़ी का सेवन किया। रात को लोगों की तबीयत खराब होने लगी। इस दौरान महिलाओं और पुरुषों को उल्टी, जी-खबराना और दस्त की शिकायत हुई। सुबह लोगों ने पास के एक मेडिकल से दवा भी ली, लेकिन आराम नहीं मिला। जब तबीयत में सुधार नहीं हो सका तो एंबुलेंस बुलाई गई। एंबुलेंस के माध्यम से ब्रहमा देवी(69), हर प्रसाद (32),  ममता (38), लक्ष्मी(26), आरती (27) को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें