बटेश्वर मंदिर मे पूजा अर्चना रुद्राभिषेक कराते सोनम गोस्वामी
- फोटो : सांकेतिक
बटेश्वर। सावन की अमावस्या पर बुधवार को बटेश्वर तीर्थ स्थल ट्रस्ट समिति के तत्वावधान में सभी मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, दुग्धाभिषेक और भव्य महारुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। यह धार्मिक अनुष्ठान आचार्य सोनम गोस्वामी और राकेश बाजपेई के सानिध्य में विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न हुआ। अनुष्ठान के बाद सभी श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरित किया गया। इस अवसर पर मंदिर प्रबंधक अजय भदौरिया, हर्ष, नानू, मोहित सहित समिति के सभी स्वयंसेवकों (वॉलेंटियर्स) का सराहनीय सहयोग रहा।