फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महारुद्राभिषेक महोत्सव: सवा लाख रुद्राक्ष से बनेगा 11 फीट का शिवलिंग, शिव बरात का भी होगा आकर्षण

Mon, 30 Jun 2025 09:47 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में महारुद्राभिषेक महोत्सव होने जा रहा है। सावन माह के पहले दिन से ये भव्य महोत्सव शुरू हो जाएगा। 
 
विज्ञापन
भगवान शिव का रुद्राभिषेक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावन माह के प्रथम दिन 11 जुलाई को बूढ़ी का नगला, दयालबाग स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में 7 दिवसीय शिव महापुराण कथा एवं महारुद्राभिषेक महोत्सव के आयोजन होंगे। इसमें सवा लाख रुद्राक्ष से 11 फीट का शिवलिंग बनेगा।
विज्ञापन


रविवार को कथा परिसर में पोस्टर विमोचन किया गया। पंडित सुनील शास्त्री और आयोजन समिति के सदस्य पवन शर्मा ने बताया कि आयोजन के दौरान सवा लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण का लक्ष्य भी है। प्रतिदिन श्रद्धालु इसे बनाएंगे। इनका द्वादश ज्योतिर्लिंगों के जल से अभिषेक होगा। द्वादश ज्योतिर्लिंगों के नाम पर 12 दिव्य द्वार स्थापित होंगे। कथा व्यास आचार्य मृदुल कांत शास्त्री होंगे। प्रतिदिन 153 जोड़े रुद्राभिषेक का पुण्य प्राप्त कर सकेंगे।

इस अवसर पर रामचरण शर्मा, सुनील सिंघल, अरविंद द्विवेदी, प्रदीप द्विवेदी, प्रदीप श्रीवास्तव, आशीष दास, अरविंद तिवारी, सरिता तिवारी, नीलू पांडे, मंजू शर्मा, करुणा तिवारी आदि की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें