फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ताइक्वांडो में महर्षि परशुराम इंटर कॉलेज लगातार 11वीं बार बना जिला चैंपियन

विज्ञापन
जनपदीय बालक एवं बालिका ताइक्वांडो प्रतियोगिता
विज्ञापन
आगरा। बेलनगंज स्थित श्री केदार नाथ सेकसरिया आर्य कन्या इंटर कॉलेज में 70वीं माध्यमिक विद्यालयीय जनपदीय बालक एवं बालिका ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित की गई। बालक वर्ग में महर्षि परशुराम इंटर कॉलेज, यमुना किनारा ने 10 स्वर्ण, तीन रजत और पांच कांस्य पदकों के साथ 64 अंक अर्जित कर लगातार 11वीं बार ओवरऑल चैंपियन बना। एमडी जैन इंटर कॉलेज चार स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदकों के साथ 25 अंक लेकर उपविजेता रहा।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो मास्टर पंकज शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला विद्यालय निरीक्षक (बालिका शिक्षा) विश्व प्रताप सिंह, संयोजक एवं प्रधानाचार्य डॉ. उज्ज्वल जैन, पंकज कुमार ने किया। प्रतियोगिता में बालक-बालिका वर्ग की 55 विद्यालयों की टीमों के 150 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।
बताया कि इसमें चयनित खिलाड़ी 24 सितंबर को बेलनगंज स्थित श्री केदार नाथ सेकसरिया आर्य कन्या इंटर कॉलेज में होने वाली आगरा मंडलीय बालक एवं बालिका ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। निर्णायक नितिन बघेल, प्रदीप गौर, सुदर्शन देबनाथ, अमन कुमार, स्वाती शुक्ला और गौरांशी कटारा रहीं। इस दौरान रुपेश अग्रवाल, संतोष कुमार सिंह, शिवम गुप्ता, अनुज, सौम्य रंजन, रश्मि खन्ना, रिचा परमार, प्रिया कटारा, पूनम शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


स्वर्ण पदक विजेता एवं चयनित खिलाड़ी
अंडर-14: श्रेयस राठौर, दीपांशु, अभिनव, देव चौधरी, हितेश केन, मुदित शर्मा, रुद्र प्रताप और लव ओझा।
अंडर-17: विशाल, यश शर्मा, राम पचौरी, अमन कुमार, आदित्य बघेल, भानु प्रताप सिंह, रितिक चौहान, आदित्य सिंह, कुणाल उपाध्याय, शिवम त्यागी, विवेक गौतम, विक्रमादित्य और लकी कुमार।
विज्ञापन

अंडर-19: ध्रुव, श्रेयश यादव, लोकेंद्र सिंह, चेतन गोला, अनमोल, तरुण कुमार, अल्पित, मुन्ना, अरशद अंसारी और रोहन कुमार डोअर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें