फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: धूमधाम से निकाली महर्षि परशुराम की शोभायात्रा

Fri, 02 May 2025 01:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
सोरोंजी में निकाली गई शोभायात्रा में करतब दिखाते काली अखाड़ा के कलाकार।
विज्ञापन
कासगंज।सोरोंजी। विप्र कुलभूषण महर्षि परशुराम की शोभायात्रा ब्राह्मण कल्याण सभा के तत्वावधान में धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ गंगा वराह महासभा के अध्यक्ष सुनील तिवारी व राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ ने महर्षि परशुराम की आरती उतारकर व फीता काटकर किया।शोभायात्रा में शामिल विप्र बंधु ललाट पर चंदन लगाएं , हाथ में फरसे व केसरिया ध्वज लिए, गले में पटुका डाले जय परशुराम के जयकारे लगाते चल रहे थे। नगर में जगह जगह शोभायात्रा के मार्ग पर तोरण द्वार लगाए गए थे। शोभायात्रा में सबसे आगे काली मंडल के कलाकार करतब दिखाते चल रहे थे। महर्षि परशुराम बने कलाकार झांकी आकर्षण का प्रमुख केंद्र थी। इसके अलावा मां गंगा, भगवान वराह, हनुमान जी, भगवान शिव, खाटू श्याम, राम मंदिर, महाकाल, दुर्गा मैया आदि देवी देवताओं की झांकियां शामिल रहीं। शोभायात्रा में शिव बारात, राधा कृष्ण संग गोपियों का नृत्य सभी का मन मोह रहा था। मार्ग में जगह-जगह धर्मप्रेमी महर्षि परशुराम के मुख्य रथ की आरती उतारकर पुष्प वर्षा कर रहे थे। हरि की पौड़ी किनारे परशुराम मंदिर से प्रारंभ होकर शोभायात्रा ने बदरिया, चंदन चौक, कछला गेट, सहावर गेट, अनाज मंडी, चौदहपोर, बारू,चक्रतीर्थ आदि मुख्य बाजारों में देर रात तक भ्रमण किया। धर्म प्रेमियों ने जगह जगह स्टाल लगाकर शोभायात्रा में शामिल लोगों को लस्सी व ठंडा शरबत बांटा। शोभायात्रा के समापन के बाद हरि की पौड़ी में दीपदान व परशुराम मंदिर प्रांगण में आतिशबाजी की गई। परशुराम मंदिर प्रांगण में रात भर भजन कीर्तन के कार्यक्रम चलते रहे, देर रात तक मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें