फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अवैध रूप से संचालित हो रहे 126 ई-रिक्शा नष्ट

Fri, 02 May 2025 01:35 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
कासगंज में बीएवी इंटर कॉलेज में अवैध ई-रिक्शा को काटते कर्मी ।
विज्ञापन
कासगंज। परिवहन विभाग ने चेकिंग के अभियान के दौरान जब्त किए गए 126 ई-रिक्शा नष्ट कर दिए गए है। इनके बचे पुर्जे आदि संबंधित चालकों को सौंप दिए गए हैं। जिले में अवैध रूप से संचालित ई-रिक्शा के खिलाफ विभाग ने अभियान चलाया था। इस दौरान कुल 240 ई-रिक्शे जब्त किए गए थे। बिना चेसिस नंबर के चलने वाले 126 ई-रिक्शा बृहस्पतिवार को कबाड़ियों के माध्यम से नष्ट करा दिए गए। इनके पुर्जे उनके चालकों को दिए गए। इस दौरान 72 चालकों ने फाइनेंस प्रक्रिया के तहत नए रिक्शे खरीदे। शेष 114 ई-रिक्शा चालकों को रजिस्ट्रेशन कराने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल यह सीज हैं। एआरटीओ आरपी मिश्र एवं यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह बृहस्पतिवार को चेकिंग के दौरान बिना लाइसेंस, बिन नंबर प्लेट लगाए एवं बीमा न कराने पर 368 ई-रिक्शों के चालान काटे हैं। उनसे जुर्माना भी वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें