फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: जवाहरबाग में होने वाला महारास स्थगित, हेमा मालिनी देने वाली थीं प्रस्तुति

Tue, 08 Nov 2022 07:52 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शीलजाकांत ने बताया कि आज कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। अब ये कार्यक्रम कल इसी समय और इसी स्थान पर होगा।
विज्ञापन
हेमा मालिनी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के बैनर तले सांसद हेमा मालिनी के महारास कार्यक्रम में मंगलवार को बेमौसम बरसात ने विघ्न डाल दिया। इससे आयोजन स्थल जवाहर बाग में अफरा-तफरी मच गई। महारास देखने आए लोग बरसात से बचने के लिए इधर-उधर दौड़ते नजर आए। आखिरकार कार्यक्रम स्थगित करने की घोषणा कर दी गई। 
विज्ञापन


मंगलवार को शाम सात बजे से आठ बजे तक हेमा मालिनी के महारास का आयोजन तय था। इसमें शिरकत करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मथुरा आए लेकिन शाम 6 बजे के बाद अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ने लगा। आसमान में बिजली चमकने लगी और बादल गरजने लगे। सांसद हेमा मालिनी की प्रस्तुति को देखने पहुंचे लोग मौसम के इस रुख को देख सहम गए। कुछ ही देर में पहले बूंदाबांदी और फिर तेज बरसात होने लगी। करीब 15 से 20 मिनट के इस दौर ने जवाहर बाग में होने जा रहे इस आयोजन को स्थगित करा दिया।

Trending Videos
विज्ञापन

भींगने से बचने के लिए सिर पर रख लीं कुर्सियां - फोटो : अमर उजाला

कुर्सियां सिर पर रखे दिखाई दिए लोग 

इस दौरान लोग बरसात से बचने के लिए पेड़ों के नीचे छुपने की कोशिश करते दिखे। अनेक लोगों ने कुर्सियों को सिर पर रखते हुए खुद को भींगने से बचाना। इस स्थिति में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र ने कार्यक्रम को स्थगित करने की जानकारी लोगों को दी। कहा कि अब यह आयोजन बुधवार को इसी समय, इसी स्थान पर होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें