मैनपुरी। मैनपुरी क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा महाराजा तेजसिंह मैमोरियल ऑल यूपी क्रिकेट प्रतियोगिता 25 फरवरी से नगर के क्रिश्चियन मैदान पर प्रारंभ होगी।
एमसीए सचिव बीडी शुक्ला ने बताया कि प्रतियोगिता के 13वें संस्करण में जनपद आगरा, कानपुर, लखनऊ, अलीगढ़, मथुरा, फिरोजाबाद व मैनपुरी की टीमें प्रतिभाग करेंगी। विजेता टीम को स्व. एजी दास स्मृति विजेता कप और 40 हजार रुपये नकदी एवं उपविजेता टीम को स्व. रामप्रताप सिंह चौहान स्मृति उपविजेता कप और 25 हजार रुपये नगद प्रदान किए जाएंगे। विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को भी पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। संवाद