फोटो21कासगंज में निकाली गई महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा में मुख्य रथ को खींचते समाज बंधु ।सं
कासगंज। श्री अग्रवाल सभा ने महाराजा अग्रसेन की जयंती के मौके पर धूमधाम के साथ महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में मनमोहक झांकियां चल रहीं थीं। वहीं विभिन्न अखाड़ों के कलाकारों ने अलग-अलग विधाओं का प्रदर्शन किया। यात्रा के दौरान महाराजा अग्रसेन के जयकारे गूंजते रहे।
शोभायात्रा का शुभारंभ अग्रवाल धर्मशाला सोरों गेट से किया गया। समाजसेवी अशोक अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन के रथ की आरती उतारकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा ने गली पुरानी चक्की, मोहल्ला जय जयराम, गली पल्लेदार, बड़ी होली, बौहरान गली, बिलराम गेट, सूत की मंडी, नदरई गेट का भ्रमण किया। जगह जगह लोगों ने महाराजा अग्रसेन की आरती उतारी। शोभायात्रा में महाराजा अग्रसेन के बेटों की झांकी में सजे विभिन्न गोत्रों के छोटे छोटे बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे। यात्रा देखने के लिए गलियों व मार्गों पर लोगों की भीड़ नजर आई। इससे पूर्व सुबह श्री अग्रवाल धर्मशाला में हवन पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। इस दौरान अध्यक्ष दीपक सिंघल, महामंत्री आशीष अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, अखिलेश अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, रजत सिंघल, कौशल सिंघल, मनमोहन अग्रवाल, अंकिश अग्रवाल, अजय अग्रवाल, जतिन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।