हैंडबॉल प्रतियोगिता विजेता टीम
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के मुफीद-ए-आम इंटर कॉलेज पर शनिवार को बालक वर्ग की जनपदीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेश महामंत्री संगठन रामलखन यादव ने किया। अंडर-14 और अंडर-19 वर्ग में प्रतियोगिता हुई। दोनों वर्गों में दस टीमों ने हिस्सा लिया।
अंडर-14 में महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज की टीम ने नगर निगम इंटर कॉलेज को 6-4 से हराकर जनपदीय खिताब पर कब्जा कर लिया। अंडर-19 का मुकाबला महाराजा अग्रसेन और नगर निगम इंटर कॉलेज के मध्य खेला गया। महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज ने 11-5 से खिताब जीत लिया।
इससे पहले खेले गए पहले सेमी फाइनल में महाराजा अग्रसेन ने जीआईसी को 13-4 से हराया। दूसरे सेमी फाइनल में नगर निगम इंटर कॉलेज ने सरस्वती इंटर कॉलेज को 14-7 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। निर्णायक मंडल में पुष्पेंद्र सिंह फौजदार, सौरभ सिंह और मोहम्मद अहमद रहे।
विजेता खिलाड़ियों को संयोजक महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अतुल कुमार जैन ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर संजय नेहरू, अनिल कुमार, पंकज कुमार, सौरभ गुप्ता, केपी सिंह, मेजर जयवीर सिंह यादव, डॉ. चतुर सिंह, श्यामवीर सिंह, डॉ. विकास मिश्रा, श्यामलाल आदि उपस्थित थे।