फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: महंत सुरेंद्र दास का निधन...अंतिम संस्कार को लेकर बवाल, आश्रम के बाहर चले लाठी-डंडे; पथराव से मची भगदड़

Sat, 07 Jun 2025 01:42 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

रामजानकी मंदिर के महंत के अंतिम संस्कार को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान पथराव से भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकारते हुए बवालियों को खदेड़ दिया। 

 
विज्ञापन
आश्रम के बाहर हंगामा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के किशनी क्षेत्र के जटपुरा चौराहे के पास स्थित रामजानकी आश्रम के महंत 80 वर्षीय सुरेंद्र दास का बृहस्पतिवार रात निधन हो गया। उनके शव को आश्रम लाया गया। शव यात्रा को आश्रम में प्रवेश नहीं दिया गया, जिसके बाद अनुयायी आश्रम के गेट पर बैठ गए। 16 घंटे बाद अंतिम संस्कार को लेकर आश्रम के गेट पर बवाल मच गया।
विज्ञापन



रामजानकी मंदिर के महंत की अंत्येष्टि से पहले दो पक्ष भिड़ गए। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। इसके बाद पथराव हो गया। पथराव में तीन लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकारते हुए बवालियों को खदेड़ दिया। सीओ और एसडीएम सहित तमाम अधिकारी मौके पर जुटे हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें