गोरखपुर योगी मठ के जनकल्याण के उपलक्ष्य में महालक्ष्मी महायज्ञ का आयोजन चल रहा है। इस दौरान लोगों को हवन कुंड से उठी अग्नि की लपटों से ऐसा दृश्य दिखाई दिया, जिसे देख सभी हैरान रह गए।
मैनपुरी शहर के श्रीपवन सुत मंदिर में हवन पूजा चल रही थी। उसी दौरान हवन कुंड से उठी अग्नि की लपटों से एक ऐसी आकृति बन गई, जिसे देख लोग हैरान रह गए। लोगों का मानना है कि ये आकृति महालक्ष्मी की है।
विज्ञापन
हवन पूजा के दौरान इस दृश्य को देखकर लोग भावविभोर हो गए। यहां महाराज योगी बिजेंद्र नाथ गोरखपुर योगी मठ के जनकल्याण के उपलक्ष्य में महालक्ष्मी महायज्ञ का आयोजन चल रहा है।
योगी बिजेंद्र नाथ ने कहा कि मान्यता है कि यज्ञ के दौरान एक बार महालक्ष्मी अग्नि में अपना रूप प्रदर्शित करती हैं। यह नजारा देखने के लिए वहां सैकड़ों की तादात में भक्तगण मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि महालक्ष्मी का महायज्ञ करने से घर में सुख समृद्धि आती है। घर में लक्ष्मी जी का वास होता है और साथ ही दरिद्रता दूर होती है।