फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: श्रद्धा के जल से किया महादेव का अभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी। श्रावण मास के पहले सोमवार को तीर्थनगरी के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ पूरे दिन जुटती रही। मंदिरों में अनुष्ठान आयोजित हुए। शिवालयों में महादेव का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की जमकर भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

सुबह शिवभक्त श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए हरि की पैड़ी, लहरा व कछला घाट पहुंचे। गंगा मैया के जयकारे लगाते हुए श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। गंगाजली में गंगाजल भरकर शिवभक्तों शिवालय पहुंचे। यहां गंगाजल, दूध, दही, शहद आदि से भोलेनाथ का अभिषेक किया और बेलपत्र , धतूरा आदि अर्पित कि। ऊं नमः शिवाय, हर हर महादेव के जयकारों से शिवालय गूंजते रहे। मंदिर प्रांगण में बैठकर भक्तों ने शिव स्त्रोत, महा मृत्युंजय मंत्र, शिव चालीसा आदि का पाठ किया। शाम के समय शिवालयों में महादेव विवाह के गायन हुए। देर शाम शिवालयों में शिवलिंग का भव्य श्रृंगार कर सेवायतों ने फूल बंगला सजाए। महादेव के दिव्य रूप के दर्शन करने के लिए देर रात शिवालयों में भक्तों की लंबी कतार लगी रही। सोमेश्वर, भूतेश्वर, योगेश्वर, कटरेश्वर, नीमेश्वर, महाकालेश्वर, दूधेश्वर, वनखण्डेश्वर, रुपेश्वर, काली शंकर महादेव आदि शिवालयों में दिन भर दर्शन व पूजन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें