फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पृथ्वीनाथ महादेव में उमड़ा आस्था का सैलाब

Wed, 17 Aug 2016 01:11 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
मंद‌िर - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रावण मास के चौथे सोमवार को शहर के प्राचीन पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। मेले का उद्घाटन रविवार शाम को मनोरंजन कर विभाग के सलाहकार विपुल पुरोहित, समाजसेवी जितेंद्र चौहान और सपा नेत्री क्षमा जैन सक्सेना ने किया था।
सोमवार को सुबह चार बजे भस्म आरती के बाद से दुग्धाभिषेक और जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो गया। बम-बम भोले और हर हर महादेव के जयघोष के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान शंकर को बेलपत्र, धतूरा अर्पित कर जलाभिषेक किया। शाम को श्रृंगार दर्शन के साथ फूल बंगला सजाया गया। भजनों का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार पर डीएफएमडी लगाए थे। भगदड़ की आशंका और भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए बेरीकेडिंग की गई थी।
विज्ञापन


चाट पकौड़ी, झूले का लिया आनंद
 पृथ्वीनाथ मंदिर के आसपास के क्षेत्र में मेले का आयोजन किया गया। सड़क के दोनों ओर लगी अस्थायी दुकानों पर श्रद्धालुओं ने जमकर खरीदारी की। खानपान के स्टालों पर भी भीड़ उमड़ती रही। महिलाओं और बच्चों ने झूलों का आनंद लिया। देर रात तक मेले में भीड़ उमड़ती रही।
विज्ञापन


अब लगेंगे रक्षाबंधन के मेले
 श्रावण मास के सोमवारों के बाद रक्षाबंधन (भुजरिया मेला) के मेलों की धूम रहेगी। मोती कटरा और पचकुइंया में भुजरिया मेला लगेगा। बोदला पर रक्षा बंधन पर तीन दिवसीय मेले का आयोजन होगा। राम नगर की पुलिया पर मेला लगेगा। पचकुइंया बाजार कमेटी के अध्यक्ष मुनेंद्र जादौन के नेतृत्व में भुजरिया मेला आयोजन कमेटी ने नगर निगम के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में सफाई कराने, खराब स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने और जर्जर सड़कों की मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें