फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahashivratri 2026: भारी वाहनों की नो एंट्री, सुबह 3 बजे से लागू रहेगा डायवर्जन प्लान; आप भी जानें यह रूट

Sat, 14 Feb 2026 08:12 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

महाशिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा के लिए पुलिस ने सुरक्षा और यातायात प्रबंधन की तैयारी कर ली है। प्रमुख मंदिरों के मार्ग पर पुलिस सुबह तीन बजे से बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों को धीमी गति से निकलवाएगी।
विज्ञापन
आगरा रूट डायवर्जन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाशिवरात्रि पर रविवार को शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री रहेगी। वहीं डायवर्जन भी लागू किया गया है। प्रमुख मंदिरों के मार्ग पर पुलिस सुबह तीन बजे से बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों को धीमी गति से निकलवाएगी। इस दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए वाहनों को रोका भी जा सकता है।
विज्ञापन


डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार ने बताया कि रोहता नहर चौराहा, मलपुरा नहर चौराहा, पथौली नहर चौराहा, एनएच-19 पर रामबाग चौराहा, वाटरवर्क्स चौराहा, सुल्तानगंज की पुलिया, भगवान टॉकीज चौराहा, खंदारी चौराहा, गुरुद्वारा गुरू का ताल, सिकंदरा तिराहा, बोदला चौराहा, एत्मादौला तिराहा, तोरा चौकी, एकता चौकी और अन्य प्रवेश मार्गों से कोई भी भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेगा। इस दौरान सभी अनुमति पास निरस्त माने जाएंगे।

 
Trending Videos
विज्ञापन

ये है डायवर्जन प्लान
- दिल्ली हाईवे पर मथुरा और फिरोजाबाद दोनों ओर से आने वाला ट्रैफिक निर्बाध रूप से जा सकेगा।
-फिरोजाबाद से ग्वालियर और जयपुर की ओर जाने वाले वाहन एनएच-19 पर रुनकता से दक्षिणी बाईपास होकर जाएंगे।
-अलीगढ़ से फिरोजाबाद जाने वाले वाहन खंदौली से मुड़ी चौराहा होकर एत्मादपुर से जाएंगे। मुड़ी चौराहे से टेड़ी बगिया, रामबाग चौराहा को आने वाले भारी वाहन भी एत्मादपुर व खंदौली होकर जाएंगे।
-ग्वालियर से आने वाले भारी वाहन सैंया-इरादतनगर-शमशाबाद होते हुए इनर रिंग रोड से यमुना एक्सप्रेस-वे होकर जाएंगे।
-जयपुर से अलीगढ़ की तरफ जाने वाले भारी वाहन दक्षिणी बाईपास से एनएच-19 होकर जाएंगे।
-फतेहाबाद रोड व शमशाबाद रोड से आने वाले भारी वाहन शहर में नहीं आकर इनर रिंग रोड होकर जाएंगे।
-फतेहपुर सीकरी की ओर से आने वाले भारी वाहन पथौली नहर से रुनकता होकर जाएंगे।
-पथौली नहर चौराहा से वायु विहार तिराहा से आगरा आने वाले मार्ग पर भारी वाहनों पर रोक रहेगी।
- अमरपुरा चौराहे से कोई भी भारी वाहन बोदला और अवधपुरी 100 फुटा रोड की ओर नहीं जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें