मथुरा में पुलिस की गोली से हुई आठ वर्षीय माधव की मौत के मामले में अब मजिस्ट्रेट जांच शुरू होने जा रही है। इसके लिए डीएम की ओर से नामित मजिस्ट्रेट एसडीएम सदर क्रांतिशेखर सिंह एक सप्ताह तक आम लोगों के बयान लेंगे। मजिस्ट्रेटी जांच की यह प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो जाएगी।
पिछले सप्ताह थाना हाईवे के गांव मोहनपुर अडूकी में पुलिस की फायरिंग में आठ वर्षीय बच्चे माधव की मौत हो गई थी, जो घटना के दौरान पेड़ से बेर तोड़ रहा था।
इस घटना को अंजाम देने वाले पुलिसकर्मी ग्रामीणों को देख गोली से घायल बच्चे को उपचार के लिए उठा लाए थे, लेकिन उसे चिकित्सालय पहुंचाने के बजाए गांव के बाहर ही छोड़ कर भाग निकले।