फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन कुंभ के अधिकारियों का दल पहुंचा प्रयागराज

विज्ञापन
मथुरा। कुंभ की व्यवस्थाओं के लिए प्रयागराज पहुंचा अफसरों का दल। - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। माघ मेला की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए शनिवार को वृंदावन कुंभ के अधिकारियों का दल प्रयागराज पहुंचा। वहां मेला प्राधिकरण और विकास प्राधिकरण से जुड़े सभी विभागों के अफसरों के साथ बैठक हुई।
विज्ञापन

फरवरी 2021 में वृंदावन में कुंभ मेला बैठक का आयोजन होना है। इसकी व्यवस्थाओं के लिए तैयारी शुरू हो गई हैं। मुख्यमंत्री की इच्छा के अनुरूप इसकी व्यवस्था प्रयागराज कुंभ की तर्ज पर हो, इसके लिए शनिवार को मथुरा से अफसरों का दल मेला अधिकारी नगेंद्र प्रताप के नेतृत्व में प्रयागराज पहुंचा। वहां मेला प्राधिकरण से जुड़े सभी विभागों के अधिकारी और प्रयागराज प्राधिकरण के अफसरों के साथ बैठक हुई। इसमें वहां के कुंभ की व्यवस्थाओं से प्रजेंटेशन के माध्यम से अवगत कराया गया। कमांड एंड कंट्रोल से आईजी पुलिस ने सुरक्षा की स्थिति स्पष्ट की। इसके बाद मथुरा के अधिकारियों ने मेला स्थल पहुंचकर निरीक्षण किया। दल में एसपी सुरक्षा, अपर नगर आयुक्त, मुख्य अभियंता नगर निगम, चीफ फायर अधिकारी, पीडब्ल्यूडी, सिंचाई सहित अनेक विभागों के अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें