फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: माफिया ने तहसील में किसान को दी धमकी

Sat, 10 Jun 2023 04:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
माफिया ने तहसील में किसान को दी धमकी
विज्ञापन

दहशत के चलते अधिवक्ता ने छोड़ा केस, अन्य ने भी किया इन्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। गांव सोनई निवासी एक किसान को तहसील में माफिया ने जान से मारने की धमकी दी। दहशत के चलते अधिवक्ता ने किसान के मुकदमे से हाथ खींच लिए। अन्य अधिवक्ताओं ने भी मुकदमा लड़ने से मना कर दिया। घटना के बाद पीड़ित की तहरीर पर कुरावली थाने में माफियाा व साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

थाना कुरावली क्षेत्र के गांव सोनई निवासी किसान जयनाथ सिंह की जमीन संबंधी एक मुकदमा तहसीलदार न्यायालय में चल रहा है। शुक्रवार को वह उक्त मुकदमे की तारीख के लिए तहसील गया था। तभी वहां माफिया विद्याराम, बिजेंद्र निवासी आरएस ट्रांसपोर्ट कंपनी मैनपुरी करीब 15 अन्य लोगों के साथ वहां आ पहुंचे। माफिया ने उसे धमकी दी। इस बीच उनका पुत्र वहां आ गया और पुलिस को फोन किया। तब आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। किसान का कहना है कि माफिया के भय से अब तहसील में कोई वकील उसका केस लड़ने को तैयार नहीं है। घटना के बाद पीड़ित किसान ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने विद्याराम, बिजेंद्र व 15 साथियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें