फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आशाओं को घर-घर भेज दस्त नियंत्रण की दी जाए जानकारी

Sat, 10 Jun 2023 04:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आशाओं को घर-घर भेज दस्त नियंत्रण की दी जाए जानकारी
विज्ञापन

सीएमओ ने बरनाहल और कुचेला के स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव राय ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलूक नगर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरनाहल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवाटेड़ा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुचेला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में चल रहे सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा की जानकारी ली। सभी को निर्देशित किया प्रत्येक गांव के सभी घरों में आशा के द्वारा दस्त नियंत्रण की जानकारी दी जाए।
विज्ञापन

सीएमओ ने कहा कि जिन घरों में पांच साल से छोटे बच्चे मौजूद हैं उनके घरों में डायरिया से बचाने के लिए ओआरएस के पैकेट और जिंक की टेबलेट अवश्य पहुंचाई जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी डॉक्टर्स और पैरामेडिकल स्टाफ समय से अस्पताल में रहें और आए हुए मरीजों को उपचारित करें। अस्पताल आने वाले मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए। अस्पताल में पर्याप्त दवाएं उपलब्ध हैं किसी भी मरीज को निराश होकर नहीं लौटाया जाए। स्वास्थ्य केंद्रों पर आने वाले मरीजों को पीने के पानी और पंखे में बैठने की व्यवस्था का सभी ध्यान रखें। इस मौके पर डॉ. अभिषेक यादव, डॉ रवि दीप शाक्य, डॉक्टर सिद्धार्थ सिंह भदौरिया उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें