फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: माफिया अतीक का गुर्गा असाद कासगंज जेल में शिफ्ट

Sun, 04 May 2025 02:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
कासगंज का जिला कारागार।
विज्ञापन
कासगंज। माफिया अतीक अहमद का गुर्गा असाद कालिया को प्रयागराज के नैनी जिला कारागार से कासगंज की पचलाना जिला जेल में शुक्रवार की देर शाम शिफ्ट किया गया है। उसे यहां हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया है। उस पर कई मामले दर्ज हैं।जिला कारागार प्रशासन को शुक्रवार को प्रयागराज की नैनी जेल से असाद कालिया को शिफ्ट करने की सूचना मिली। जिला कारागार प्रशासन ने हाई सिक्योरिटी बैरक में असाद को रखने की तैयारी कर ली। कड़ी सुरक्षा में नैनी जेल से असाद कालिया को शुक्रवार की देर रात करीब 9:30 बजे जिला जेल लाया गया। जेल प्रशासन ने उसे नियमानुसार जेल में एंट्री कर हाई सिक्योरिटी बैरक में शिफ्ट किया। असाद पर विभिन्न थानों पर हत्या का प्रयास, रंगदारी, अवैध खनन, सरकारी कार्य में बाधा सहित कुल आठ मामले दर्ज हैं।इनमें प्रयागराज के चर्चित उमेश पाल हत्याकांड के बाद वह माफिया अतीक के बेटे असद के संपर्क में था। माफिया अतीक के गुर्गे के रूप में उसकी पहचान थी। करेली के प्रोपर्टी डीलर जीशान उर्फ जानू पर जानलेवा हमले के मामले में वह अतीक व उनके बेटे अली के साथ नामजद हुआ था। इस मामले के बाद से वह फरारी काट रहा था। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित हुआ। 2023 में उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

वर्जन-
- नैनी जेल से असाद कालिया को प्रशासनिक आदेश पर जिला कारागार में शिफ्ट किया गया है। उसे हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया है। - विजय विक्रम सिंह, जेल अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें