फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कैलाश मेले में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का सैलाब, तैयारी पूरी...मध्य प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष करेंगे उद्घाटन

Sat, 26 Jul 2025 09:21 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

सावन के तीसरे सोमवार को कैलाश महादेव मंदिर पर मेले का आयोजन होगा। इस मेले का उद्घाटन मध्य प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष करेंगे।
 
विज्ञापन
कैलाश मेले की तैयारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में सावन के तीसरे सोमवार को प्राचीन कैलाश मंदिर पर मेले का आयोजन किया जाएगा। मेला समिति की तरफ से सभी तैयारी पूरी करने का दावा किया गया है। रविवार को मेले का उद्घाटन मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर करेंगे। दो हजार से अधिक कांवड़ चढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन


सिकंदरा से मंदिर तक सड़क का निर्माण कार्य हो चुका है। बाईंपुर से आने वाली सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। महंत राजकुमार गिरी ने बताया कि मंदिर में शनिवार को भव्य फूल बंगला और छप्पन भोग लगेगा। रविवार शाम चार बजे मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, बृजेश तिवारी और पीके गुप्ता मेले का विधिवत उद्घाटन करेंगे। इसके बाद जलाभिषेक एवं रुद्राभिषेक प्रारंभ हो जाएंगे। सोमवार सुबह 3 बजे मंगला आरती के बाद पहली कांवड़ का जल भगवान शिव को अर्पित कर मंदिर के पट खोल दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए तीन प्रवेश और दो निकास द्वार बनाए गए हैं। महिलाओं, पुरुष और कांवड़ियों के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार होंगे। महंत गजाधर गिरि परिवार ट्रस्ट के 50 स्वयं सेवकों को व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। सिकंदरा से मंदिर मार्ग पर दुकानें लगने लगी हैं। सिकंदरा थाने के बराबर से बड़े झूलें लगाए गए हैं।

बहुत प्राचीन है कैलाश महादेव मंदिर
कैलाश महादेव मंदिर में दो शिवलिंग विराजमान है। महंत राजकुमार गिरि ने बताया कि मान्यता के अनुसार त्रेता युग में भगवान परशुराम और उनके पिता ऋषि जमदग्रि ने शिवलिंग की स्थापना की थी। पिता-पुत्र कैलाश पर्वत से दोनों शिवलिंग रेणुकाधाम आश्रम रुनकता ले जा रहे थे। शाम होने पर कैलाश गांव में विश्राम के लिए रुक गए। तभी दोनों शिवलिंग जमीन में धंस गए और यहां पर स्थापित हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें