फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: युवा राज्यस्तरीय ताइक्वांडो का आगरा बना ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
दांव आजमाते ​खिलाड़ी
विज्ञापन
आगरा। होली पब्लिक स्कूल सिकंदरा में आयोजित युवा उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो चैंपियनशिप के विजेता खिलाड़ियों को समापन पर पुरस्कार वितरण किया गया। मेजबान आगरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी पर कब्जा किया। मुख्य अतिथि बीएसए राकेश सिंह, संजय तोमर और नरेंद्र पाल सिंह ने विजेताओं को मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। बीएसए राकेश सिंह ने सभी खिलाड़ियों की खेल भावना की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता आगरा ताइक्वांडो संगठन के अध्यक्ष शम्मी तोमर के नेतृत्व में संपन्न हुई। इस दौरान यूपी ताइक्वांडो समिति के चेयरमैन डॉ. रजत आदित्य दीक्षित, आगरा एसोसिएशन के संयुक्त सचिव परमेंद्र स्वरूप मौजूद रहे।
विज्ञापन

ऋतु प्रिया ने बढ़ाया मान, अब नेशनल में दिखाएंगी दम
होली पब्लिक स्कूल की छात्रा ऋतु प्रिया चौधरी ने शानदार खेल दिखाते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया और आगामी राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश की टीम में अपना स्थान पक्का किया है।


चैंपियनशिप के परिणाम
पूमसे स्पर्धा महिला वर्ग में ऋतु प्रिया चौधरी, शगुन और खुशी यादव ने स्वर्ण पदक जीता है। महिला व्यक्तिगत में आगरा की शगुन को स्वर्ण व उन्नाव की माही को रजत पदक मिला। पुरुष व्यक्तिगत में इटावा के शौर्य को स्वर्ण व मथुरा के पोषित को रजत पदक जीता। क्योरुगी फाइट स्पर्धा महिला अंडर-55 किग्रा में आगरा की माही ने स्वर्ण, गाजियाबाद की भूमिका ने रजत और फिरोजाबाद की विभूषिका ने कांस्य जीता है। पुरुष अंडर-48 किग्रा में आगरा के धनेंद्र को स्वर्ण, इटावा के शौर्य को रजत और मैनपुरी के आयुष व फिरोजाबाद के स्वर्णित को कांस्य पदक मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें