फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: स्कूटी रैली निकाल कर मतदाताओं को किया जागरूक

Sat, 04 May 2024 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। लोकसभा निर्वाचन में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिले में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत महिला मतदाता जागरुकता के लिए स्कूटी रैली का आयोजन बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से किया गया। मुख्य अतिथि जिला निर्वाचन अधिकारी सुधा वर्मा ने फीता काटकर और हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान गुब्बारे भी उड़ाए।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कार्यक्रम में आए अधिकारियों व कर्मचारियों को मतदान की शपथ दिलाई। मतदाताओं से 7 मई को मतदान करने की अपील की। इसके पश्चात उन्होंने हरी झंडी दिखाकर स्कूटी रैली को महिला मतदाता जागरुकता विकासखंड से रवाना किया। स्कूटियों पर मतदाता जागरुकता के स्टीकर लगाए गए। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी सचिन, जिला विकास अधिकारी संजय, जिला प्रशिक्षण अधिकारी डॉ. नरेंद्र पाल सिंह, जिला प्रभारी स्वीप डॉ. जयंत कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।

मतदाता जागरुकता के लिए निकाली गई स्कूटी रैली के दौरान एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने अपनी स्कूटी पर डीएम सुधा वर्मा को बैठाया। दोनों ने हेलमेट लगाए। स्कूटी चलाकर मतदाताओं से वोट की अपील की। एसपी को स्कूटी चलाते देख लोग भौंचक्के रह गए। आयोजन में हिस्सा लेने वाले लोग भी आश्चर्यचकित थे, क्योंकि पहले से एसपी के स्कूटी दौड़ाने का कोई कार्यक्रम निर्धारित नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें