फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: स्वीप कार्यक्रम में छात्राओं को किया जागरूक

Sat, 02 Dec 2023 05:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वीप कार्यक्रम में छात्राओं को किया जागरूक
विज्ञापन

- आरसी काॅलेज की छात्राओं ने पोलिंग बूथ पर पहुंचकर किया नारा लेखन
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। कुंवर आरसी कन्या इंटर कॉलेज में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिला स्वीप कोऑर्डिनेटर डॉक्टर शेफाली यादव की देखरेख में आयोजित स्वीप कार्यक्रम में छात्राओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रभा कुमारी के निर्देशन में बूथ संख्या 107 मैनपुरी पर सुनियोजित शिक्षा एवं मतदाता सहभागिता कार्यक्रम में मतदाता दिवस की शपथ व हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। बीएलओ अमित मसीह और पदाभिहित अधिकारी क्षमा भदौरिया तथा काॅलेज की छात्राओं द्वारा लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं गाइडिंग की छात्राएं भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर पूनम श्रीनाथन, कुसुम राव, प्रियंका, नीतू वर्मा संध्या भदौरिया, जंग बहादुर भदौरिया, वसुंधरा उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें