युवक पर चाकू से किया जानलेवा हमला
-पीड़ित ने सदर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। करहल रोड निवासी एक युवक पर कुछ लोगों ने चाकू से जानलेवा हमला किया। हमले में युवक घायल हो गया। 21 नवंबर को हुई उक्त वारदात को लेकर पीड़ित ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के करहल रोड निवासी अक्षत भदौरिया ने बताया कि भाई अमित भदौरिया 21 नवंबर की शाम अपनी गाड़ी से रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा था। तभी रास्ते में शैलेंद्र कुमार उर्फ शोलू निवासी चौहान नगर भदावर हाउस हाउस मिल गया। अमित ने शैलेंद्र से अपने कागज वापस मांगे। इसी बात पर शैलेंद्र व उसके दो साथियों ने गाली गलौज करते हुए उसे पीटना शुरू कर दिया। विरोध करने पर शैलेंद्र चाकू से वार कर दिया। जिसे हाथ से बचाने के दौरान अमित घायल हो गया। चीख पुकार सुन कर आसपास के लोग एकत्र हो गए। तब आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग निकले। उक्त मामले में शुक्रवार को पुलिस ने नामजद व दो साथियों के खिलाफ जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।