फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 13 फरवरी से शुरू होंगी मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं

Fri, 09 Feb 2024 12:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। मदरसा बोर्ड 2024 की परीक्षाओं के लिए कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। 13 फरवरी से परीक्षाएं आरंभ होंगी। परीक्षाएं 21 फरवरी को समाप्त हो जाएंगी। जिले में 367 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने जिले में परीक्षा के लिए तीन केंद्र निर्धारित किए हैं। मदरसा बोर्ड के तहत सेकेंड्री (मुंशी-मौलवी) की परीक्षा पहली पाली मेंं सुबह 8 बजे से 11 बजे तक होगी। सीनियर सेकेंड्री (आमिल), कामिल एवं फाजिल की परीक्षाओं के लिए दोपहर 2 बजे से सांय 5 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। परीक्षा के लिए आजाद गांधी इंटर कॉलेज कासगंज में 115 परीक्षार्थियों का केंद्र बनाया गया है। पार्वती राष्ट्रीय इंटर कालेज सिढ़पुरा परीक्षा केंद्र पर 144 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इनके अलावा गांधी इंटर कालेज सहावर स्थित परीक्षा केंद्र पर 108 परीक्षार्थी परीक्षा देंंगे। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी शालिनी रंजन ने बताया कि मदरसा बोर्ड की परीक्षा के लिए कार्यक्रम जारी हो गया है। 13 फरवरी से परीक्षा आरंभ होगी। परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। केंद्र व्यवस्थापकों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें