फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शादी समारोह में शराब पीने का विरोध करने पर किया पथराव

Fri, 09 Feb 2024 12:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना थाना क्षेत्र के गांव जखेरा में एक शादी समारोह में शराब पीने का विरोध किया गया। विरोध करने पर आरोपियों ने पथराव कर दिया। इस दौरान पत्थर लगने से समारोह में शामिल एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दे रही है।क्षेत्र के गांव जखेरा में 5 फरवरी को बबलू की पुत्री का शादी समारोह चल रहा था। आरोप है कि समारोह में बंटू, भूपेंद्र, जितेंद्र शराब पीने लगे। बबलू ने शराब पीने का विरोध किया। आरोपियों ने बबलू से गाली-गलौज करते हुए पिटाई कर दी। इस दौरान उन्होंने पथराव भी किया। पत्थर लगने से युवती चारू निवासी नगला बिधारी गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में बबलू ने पुलिस को तहरीर देकर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। थाना प्रभारी अजयवीर सिंह ने बताया कि शादी समारोह में शराब पीने को लेकर विवाद हो गया था। मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। शीघ्र आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

08जेएनडी22-कबड्डी प्रतियोगिता में भिड़ती दो विश्वविद्यालय की टीमें। संवाद

08जेएनडी22-कबड्डी प्रतियोगिता में भिड़ती दो विश्वविद्यालय की टीमें। संवाद

08जेएनडी22-कबड्डी प्रतियोगिता में भिड़ती दो विश्वविद्यालय की टीमें। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें