फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पत्नी को पीट कर घर से निकाला

Wed, 27 Dec 2023 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के शिवाजी नगर निवासी एक विवाहिता को पति ने पीटने के बाद घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता पूनम ने बताया कि उसकी शादी करीब 13 साल पहले यशपाल सिंह निवासी शिवाजी नगर के साथ हुई है। पति उसे आए दिन प्रताड़ित करता है। मारता पीटता रहता है। उसके पास जाने और रहने के लिए कोई जगह नहीं है। जिस कारण वह पति की ज्यादती सहते हुए उसके साथ ही रह रही है। 25 दिसंबर की सुबह पति ने उसे और बच्चों को पीटा और कमरे का दरवाजा बंद कर बाहर निकाल दिया। मंगलवार की सुबह पति अपना सामान लेकर कहीं चला गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें