फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने से मना करने पर साधुओं को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। मानपुर हरी नहर पुल के पास स्थित रामानंद आश्रम के महंत सहित तीन लोगों को पीटकर घायल कर दिया। साधुओं ने आरोपियों से हैंडपंप पर शराब पीने से मना किया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मानपुर हरी नहर पुल के पास रामानंद आश्रम के महंत सुगरानंद और स्वामी उर्जानंद दो जनवरी की शाम आश्रम में थे। आरोप है तभी गांव बढ़ेपुर निवासी रविंद्र शाक्य, वीरेंद्र शाक्य, अमित शाक्य अैर अवनीश शाक्य वहां आए। वह लोग आश्रम में लगे हैडपंप पर शराब पीने लगे। जब दोनों साधुओं ने मना किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज कर साधुओं की पिटाई कर दी।
शोर सुनकर स्थानीय निवासी अजय शर्मा बचाने आया तो उसे भी पीट दिया। भीड़ जमा होने पर आरोपी धमकी देकर भाग गए। मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें