फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां तुझे प्रमाण: 'आजादी के रंग-बच्चों के संग' कार्यक्रम में दिखा जोश और जज्बा

Wed, 14 Aug 2019 10:57 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
मां तुझे प्रमाण कार्यक्रम तहत आजादी के रंग, बच्चों के संग फेंसी ड्रेस प्रतियोगिता में शामिल बच्चे और जज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन के प्रति लोगों को जागरूक करने और स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई में झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के तेवरों को देख मंगलवार को सूरसदन प्रेक्षागृह तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। अवसर था ‘अमर उजाला’ के अभिनव अभियान ‘मां तुझे प्रणाम’ के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम ‘आजादी के रंग, बच्चों के संग’ का।  
विज्ञापन


जूनियर और सीनियर वर्ग में हुई प्रतियोगिता में दोनों वर्गों में पचास-पचास बच्चों ने अपनी प्रतिभा का जबरदस्त परिचय दिया। जजों के सामने नन्हे बच्चों के आत्मविश्वास से भरे जवाबों ने दर्शकों का दिल जीत लिया। रानी की लक्ष्मी के रूप में आई नन्ही बालिका ने जो उत्तर दिए, उसने दर्शकों के बीच देश भक्ति के जज्बातों को एक बार फिर जगा दिया।

सूखा कूड़ा और गीला कूड़ा को अलग-अलग कूड़ेदान में डालने के प्रति दर्शकों को जागरूक किया गया। केंद्र सरकार की ओर से धारा 370 को हटाने की खुशी के फायदे जब नन्ही रितिका ने दर्शकों को बताए, तो तालियों के आवाज से पूरा सूरसदन प्रेक्षागृह काफी देर तक गूंजता रहा।
विज्ञापन


शिव तांडव ने जहां लोगों का दिल जीत लिया, वहीं भारतीय संस्कृति और परंपराओं पर नन्हे बच्चों की प्रभावपूर्ण प्रस्तुति ने दर्शकों की काफी देर तक वाहवाही लूटी। जज के रूप में सीनियर मॉडल अंशिका सक्सेना और मिस आगरा शिल्पी नंदा रहीं। कार्यक्रम का संचालन सना ने किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें