फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में रिश्ता टूटने से तनाव में आई एमए की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, तीन महीने पहले तय हुआ था रिश्ता

Wed, 24 Feb 2021 08:18 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के न्यू आगरा इलाके के नगला पदी में मंगलवार को एमए की छात्रा प्रीति कुशवाहा (26) ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का कहना है कि उसका रिश्ता तय हो गया था मगर, कुछ दिन पहले दहेज की मांग के लिए युवक ने रिश्ता तोड़ दिया था। 
विज्ञापन


इससे परेशान थी। पुलिस का कहना है कि परिजनों की शिकायत पर जांच करके कार्रवाई की जाएगी। नगला पदी निवासी प्रीति कुशवाहा के भाई संदीप ने बताया कि मंगलवार सुबह वह काम पर गया था। मां कुसुम घर के पास चल रही भागवत कथा में चली गईं। 

प्रीति अपनी बड़ी बहन के घर पर थी। दोपहर में वह लौटकर आई। बाद में तकरीबन दो बजे संदीप घर आया। मगर, घर का मुख्य गेट अंदर से बंद था। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला। इस पर वो छत के रास्ते से घर में गया। प्रीति का कमरा अंदर से बंद मिला। 
विज्ञापन


इस पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस की मदद से दरवाजा खोला। प्रीति कमरे में दुपट्टे से बने फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। इस पर परिजनों में कोहराम मच गया। संदीप ने आरोप लगाया कि प्रीति का तीन महीने पहले रिश्ता तय किया था। मगर, कुछ दिन पहले मंगेतर युवक और उसके घरवालों ने दहेज की मांग शुरू कर दी। 
 
विज्ञापन

दहेज देने में असमर्थता जताने पर शादी से इंकार कर दिया। इससे प्रीति तनाव में आ गई। पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र कुमार का कहना है कि परिजनों ने तनाव में आकर प्रीति के आत्महत्या करने का आरोप लगाया है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें