फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव में जीत दिलाएं कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। नगर के सहकारी संघ और समान के नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज में शुक्रवार को बूथ मतदाता सम्मेलन हुआ। इसमें आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा भाजपा देश में सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। प्रदेश में 2022 के चुनाव में भाजपा ही सरकार बनाएगी। एमएलसी चुनाव में भी भाजपा के सभी प्रत्याशी जीतेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मतदाता सपा और बसपा का असली चेहरा पहचान चुके हैं। कांग्रेस का जनाधार ही खत्म हो चुका है। एमएलसी चुनाव के लिए कार्यकर्ता जुटें। एक दिसंबर को मतदाताओं को मतदान बूथ तक पहुंचाएं। चुनाव संयोजक प्रदीप चौहान राज, राहुल राठौर, अरबिंद तोमर, प्रदीप तिवारी, चेयरमैन अनिल मिश्रा, रमाशंकर तिवारी, रविद्र भदौरिया, संजय सिंह, बलवीर धनगर, अनुराग पांडेय, सुरेंद्र शाक्य, रामभान तोमर, सुखदेव तोमर, मुनींद्र सिंह, ओमजी दुबे, अनिल गुप्ता, आकाश चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें