फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: ढाई से तीन लाख में फॉर्च्यूनर, इनोवा जैसी लग्जरी कार! पुलिस के हाथ लगे शातिर का चौंकाने वाला खुलासा

Fri, 14 Oct 2022 11:23 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

पकड़ा गया शातिर हाईटेक वाहन चोर गैंग का सक्रिय सदस्य है, जिस पर 10 हजार का इनाम भी घोषित था। पुलिस ने आरोपी को मथुरा के राया से गिरफ्तार किया है। 
 
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में शातिर चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के कमला नगर थाना पुलिस ने ऑन डिमांड लग्जरी कारों को चुराने वाले हाईटेक वाहन चोर गैंग का खुलासा किया है। इसके सक्रिय सदस्य श्रीधर गुर्जर को गिरफ्तार किया गया। उस पर 10 हजार रुपये का इनाम था। वह मथुरा के राया से पकड़ा गया। 
विज्ञापन



एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि धौलपुर के कासिनपुर निवासी श्रीधर गुर्जर को गिरफ्तार किया है। वह लग्जरी गाड़ियां चुराने वाले हृदेश और प्रदीप भदौरिया गैंग का सदस्य है। पूर्व में इस गैंग के सदस्य पकड़े जा चुके हैं। गैंग ने आगरा के थाना कमला नगर, न्यू आगरा, ताजगंज, एत्माद्दौला, शाहगंज आदि क्षेत्र में 25 से अधिक लग्जरी गाड़ियां चोरी की हैं। उनके निशाने पर क्रेटा, फॉर्च्यूनर, इनोवा, स्कार्पियो और आई-20 जैसी गाड़ी रहती हैं।

ये भी पढ़ें -  Agra: सब्जी के राजा आलू के बढ़े दाम, तो टमाटर भी हुआ महंगाई से लाल, जानें सब्जियों के क्या हैं रेट

 

पहले करते थे रेकी 

आरोपी ने पुलिस को बताया कि गैंग के सदस्य पहले रेकी करते हैं। गाड़ी का पिछला शीशा तोड़कर घुस जाते हैं। डिवाइस से चाबी तैयार करते हैं। गाड़ी को प्रोग्रामिंग चाबी में लेकर स्टार्ट करते हैं। इंटरनेट का प्रयोग करते हैं। गाड़ियों को नंबर प्लेट बदलकर एक राज्य से दूसरे राज्य में ले जाते हैं। चोरी के वाहन को ढाई से तीन लाख में बेच देते हैं। रुपयों को लेकर प्रदीप और उसके भाई हृदेश में विवाद हो गया। उन्होंने अपने अलग गैंग बना लिए हैं।

मथुरा आया था किसी काम से

गैंग के सदस्यों के पकड़े जाने पर श्रीधर दिल्ली में ऑटो रिक्शा चला रहा था। वह मथुरा किसी काम से आया था। मगर, पुलिस ने घेराबंदी करके पकड़ लिया। आरोपी से एक भी गाड़ी बरामद नहीं की जा सकी है। उसके और भी सदस्य फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें