फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं रामायण पाठ तो कोई लूडो खेलकर समय बिताने को मजबूर

विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
फिरोजाबाद। इक्कीस दिन के लॉकडाउन के दो दिन में ही लोग परेशान होने लगे हैं। हालात यह हैं कि घरों के बाहर लोग ताश की गड्डी फेंटकर तो कोई रामायण का पाठ करके समय बिता रहा है। वहीं युवा लूडो खेलकर समय गुजारने पर मजबूर हैं। कई क्षेत्रों में इसी तरह के हालात देखने को मिले। लॉकडाउन होने के कारण काम धंधे बंद हो गए। बाजार बंद पड़ा है। फैक्टरी में कोई काम नहीं हो रहा। चाय,पान,बीडी़ व सिगरेट के साथ कचौड़ी पूड़ी की दुकानें बंद हैं। तो फिर यह समय कैसे बीते। लोग इसके लिए तरह-तरह के जतन करने को विवश हैं। शहर में घरों के अंदर स्कूल बंद हो जाने के कारण घरों में बच्चों की धमाचौकड़ी रहती है। घर के जिम्मेदार लोग भी घरों के बाहर कोई लूडो, कोई कैरम बोर्ड पर हाथ आजमा रहा है। कोई रामायण पाठ करके खुद जानकारी करने के ही साथ दूसरों को समझा रहे हैं। इस दौरान एक दूसरे से दूरी भी बनाए रखने की सीख दी जा रही है। इस तरह का आलम कई मोहल्लों में देखने को मिला। लोगों का कहना था कहीं जा नहीं सकते हैं तो फिर घरों में कैद रहने के साथ गलियों में यह खेल तो सकते हैं। टीवी देखते-देखते थक जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें