फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ ने जीती बैडमिंटन प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ ने जीती बैडमिंटन प्रतियोगिता
विज्ञापन

बेवर(मैनपुरी)। जीएसएम डिग्री कॉलेज में चल रही पांच दिवसीय शांति स्वरूप दुबे स्मृति ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता का फाइनल हुआ। इसमें लखनऊ ने ग्वालियर व कानपुर को हराकर दोनों प्रतिस्पर्धाओं में कब्जा जमाया। सिंगल व डबल दोनों ट्राफियां लखनऊ के नाम रही।
सिंगल में पहला सेमीफाइनल मैच लखनऊ के तेजस और लखनऊ के विनय के बीच हुआ। इसमें तेजस ने 23-21, 18-21, 21-15 से विनय को हराया। दूसरे सेमिफाइनल में ग्वालियर के यशपाल ने लखनऊ के धर्मवीर को 21-15, 21-10 से हराया। डबल सेमीफाइनल में पहले मैच में ऋषभ ओमर व ऋषभ कुमार की टीम का प्रदीप एंड पार्टनर लखनऊ को 21-19, 21-13 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में तेजस व दीपांक लखनऊ ने धर्मवीर व सौंदर्य पांडे लखनऊ को 21-19, 21-14 से हराया। सिंगल फाइनल में तेजस लखनऊ ने यशपाल ग्वालियर को 21-15, 21-16 से हराकर सिंगल की ट्राफी अपने नाम की। यशपाल ग्वालियर उप विजेता बने।
विज्ञापन

डबल फाइनल में तेजस व दीपांक लखनऊ ने ऋषभ ओमर एंड पार्टनर को 21-15, 21-14 से हराकर डबल की ट्राफी अपने नाम की। ऋषभ ओमर कानपुर की टीम उप विजेता रही। पांच दिवसीय प्रतियोगिता में हर दिन अच्छा खेल दिखाने पर बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट तेजस लखनऊ बने। इमर्जिंग प्लेयर का खिताब यशपाल ग्वालियर को मिला।
विज्ञापन

आचार्य मनोज अवस्थी ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार दिया। उन्होंने खेल में स्वस्थ भावना के साथ माता-पिता का भी ध्यान रखने को कहा। कमेंट्री विशाल दीक्षित ने की। आयोजक जीएसएम कॉलेज के सचिव मनोज दुबे ने खिलाड़ियों और अतिथियों का स्वागत किया। चेयरमैन सुनीति भाटिया, प्रतिनिधि सरितकांत भाटिया, रेखा दुबे, अंकिता दुबे, अपर सिविल जज इटावा नमिता दुबे, शशांक त्रिपाठी, पुरुषोत्तम दुबे, रमेश गुप्ता, गुड्डू तिवारी, ओमप्रकाश मिश्रा, जमील अहमद, राहुल त्रिपाठी, अभिषेक सैनी, कमल भदौरिया, दीपू राठौर, क्षमा सिंह, मनोज सक्सेना, सीमा सक्सेना, विनीत तिवारी, गोलू तिवारी, विनीत शाक्य, रामू मिश्रा, शशांक दीक्षित, सुमित शुक्ला, अभिषेक विश्वास उर्फ टोनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें