आगरा के थाना फतेहाबाद क्षेत्र में शनिवार की रात लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा हो गया। एक्सप्रेसवे पर अचानक बिल्ली आ जाने से एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
इस हादसे में एक युवती की मौत हो गई। जबकि कार में सवार महिला तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कार सवार सभी लोग लखनऊ के रहने वाले हैं। वीकेंड पर ताजमहल देखने के लिए आ रहे थे। यह भी लोग आगरा पहुंच पाते, उससे पहले उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।