फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में ब्लॉक का असर: आगरा से गुजरने वाली चार ट्रेनों का बदला रूट, स्टेशन पर नहीं होगा ठहराव

Thu, 17 Sep 2026 09:51 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

लखनऊ रेलवे स्टेशन पर विकास कार्य के लिए 16 सितंबर से 12 अक्टूबर तक ब्लॉक के चलते आगरा से गुजरने वाली चार ट्रेनों का रूट बदला गया है। ट्रेनों का लखनऊ में ठहराव नहीं होगा और मल्हौर-ऐशबाग-मानकनगर होकर संचालन किया जाएगा।
 
विज्ञापन
ट्रेन सांकेतिक आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ रेलवे स्टेशन पर बुधवार 16 सितंबर से 12 अक्टूबर तक विकास कार्य के लिए ब्लॉक लिया गया है। इसका असर आगरा से होकर चलने वाली चार ट्रेनों पर पड़ेगा। 19053 सूरत-मुजफ्फरपुर और 19054 मुजफ्फरपुर-सूरत आगरा कैंट से गुजरेंगी, जबकि 15636 गुवाहाटी-ओखा और 15635 ओखा-गुवाहाटी ईदगाह स्टेशन पर रुकती हैं। निर्धारित समय के अनुसार 19053 आगरा कैंट पर सुबह 6:35 बजे आएगी और 6:40 बजे रवाना होगी, जबकि 19054 शाम 4:30 बजे आकर 4:35 बजे चलेगी।
विज्ञापन


आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि इस समय 15636 ईदगाह पर रात करीब 11:40 बजे आएगी और 11:50 बजे रवाना होगी, जबकि 15635 दोपहर 12:40 बजे आकर 12:50 बजे चलेगी। ब्लॉक के दौरान इन ट्रेनों का लखनऊ में ठहराव नहीं होगा। इनके मार्ग को मल्हौर-ऐशबाग-मानकनगर होकर बदला गया है और ऐशबाग में 10 तथा बादशाहनगर में पांच मिनट का ठहराव दिया गया है। निर्धारित तारीखों में बदलाव रहेगा, इसलिए यात्रा से पहले एनटीईएस या 139 पर समय जरूर जांचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें